फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रीय एकता व अखंडता के लिए रहा समर्पित : हरिप्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यालय पर संगोष्ठी हुई। इसमें मुख्य अतिथि जलालाबाद विधायक हरि प्रकाश वर्मा ने कहा कि देश की एकता अखंडता की रक्षा के लिए डॉ. मुखर्जी का बलिदान सभी के लिए प्रेरणा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके कार्यों को याद किया। विधायक हरिप्रकाश ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सच्चे देशभक्त थे। उनके बलिदान ने उस समय पूरे देश को झकझोर दिया था। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय यादव ने कहा कि हम सभी को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए और देशहित में कार्य करना चाहिए। इस मौके पर महामंत्री नवनीत पाठक, ब्लॉक प्रमुख राजाराम वर्मा, अवधेश दीक्षित, नीतू गुप्ता, श्याम बाबू दीक्षित, राजकमल वाजपेयी, जेपी मिश्रा आदि मौजूद रहे।
जलालाबाद। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। टेंट हाउस प्रांगण में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में चेयरमैन मनेंद्र गुप्ता ने कहा कि मुखर्जी ने जिस एक राष्ट्र और एक विधान की कल्पना की थी, आज देश उसी संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। भाजपा के जिला मंत्री छोटेलाल वर्मा, नगर अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता ने भी विचार रखे। भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष मोहित श्रीवास्तव, शत्रुघ्न गुप्ता, भारत गुप्ता, विश्वास गुप्ता, राजेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें