फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात दस बजे गंगसरा बिजली उप केंद्र पर पहुंचे किसान, दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। देर रात गांव गंगसरा के बिजली उप केंद्र पर किसानों ने ताला जड़ दिया। इसके बाद कर्मचारी मौके से खिसक लिए। लोगों का आरोप है कि उनके क्षेत्र में बिजली कटौती की जा रही है।
विज्ञापन

रात करीब नौ बजे कई गांवों के किसान और बिजली उपभोक्ता गंगसरा के बिजली उप केंद्र पर पहुंचे और आरोप लगाया कि उप केंद्र पर बिजली होने के बाद भी गांवों को बिजली नहीं दी जा रही है। इससे धान को रोपाई नहीं हो पा रही है। इसके अलावा भीषण गर्मी में बिजली नहीं मिलने से लोग बेहद परेशान हैं। भीड़ बढ़ती देख कर्मचारी मौके से खिसक लिए। इसके बाद लोगों ने उप केंद्र के मेन गेट पर ताला जड़ दिया और मौके पर ही धरने पर बैठ गए।
गंगसरा उप केंद्र के गांव बिलंदापुर, बरौना, गंगसरा, गुटैया, पकड़िया हकीम के किसानों ने कहा कि बिजली कटौती बंद नहीं की गई तो वे लोग धरने पर बैठे रहेंगे। उधर जेई से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें