फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भावलखेड़ा, गिलेरिंग पब्लिक स्कूल व शांति देवी हाई स्कूल, हथोड़ा बुजुर्ग में चल रहे वैक्सीनेशन सेंटरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि बहुत कम संख्या में लोग वैक्सीनेशन करवाने आए हैं। लोगों की कम संख्या देखकर डीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन की गति में तेजी लाई जाए। अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करवाया जाए, डोर टू डोर संपर्क किया जाए, जिससे कि अधिक से अधिक लोग वैक्सीनेशन करवाने पहुंचे। डीएम ने वीडियो से भी कॉल पर बात की व निर्देश दिए कि वैक्सीनेशन के लिए लोगों को जागरूक किया जाए। डीएम ने कहा यदि कोटेदार वैक्सीनेशन के लिए सहायता नहीं करते हैं तो उनका कोटा निरस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि डाटा निकालें, जिनको फर्स्ट डोज दी जा चुकी है उनको सेकंड डोज के लिए बुलाएं। डीएम ने कहा कि रोजगार सेवक ग्राम प्रधान सेक्रेटरी अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें। 15 से 18 वर्ष के सभी बच्चों का वैक्सीनेशन जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें