शाहजहांपुर। जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से जिला एथलेटिक्स टीम का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी 14 से 16 मई को लखनऊ में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में ओकवुड वर्ल्ड स्कूल एंड खेल एकेडमी, बंडा के बच्चों ने बाजी मारी।
100 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में माही देवी, 200 मीटर दौड़ में सुमनदीप कौर, कुमुद राजपूत, शरणजीत कौर, 400 मीटर में चयनिका वर्मा, अश्मित कौर, 800 मीटर दौड़ में शुभजीत कौर, नवजीत कौर ने बाजी मारी। बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में आयुष, साहिल, 200 मीटर दौड़ में में जशनप्रीत, अध्ययन, 400 में मीटर अंशु पटेल, वरुण सिंह, 800 मीटर में रितिक और हरजाप सिंह ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
15 सौ मीटर दौड़ में सुखमनदीप सिंह, जसवीर यादव, तीन हजार मीटर दौड़ में नवजोत सिंह ने कमाल का प्रदर्शन किया। लंबी कूद में अंशु, दिलशाद विजयी रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी मुरादाबाद व विशिष्ट अतिथि इंटरनेशनल खिलाड़ी अजय पाल वर्मा रहे। रत्नेश सक्सेना, एथलेटिक्स कोच बृजेश कुमार, कोच पंकज, कुलदीप, वंदना, विपिन गोस्वामी, आशु भारती आदि मौजूद रहे। संवाद