फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बदलते मौसम में बीमारियों ने घेरा... अस्पताल में बढ़े मरीज

विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में उमड़ी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बदलते मौसम में बीमारियों ने लोगों को घेर लिया है। सर्दी, खांसी, बदन दर्द और सांस फूलने समेत कई बीमारियों से लोग जूझ रहे हैं। आम दिनों की अपेक्षा दो से तीन सौ मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में काफी भीड़ रही। पर्चा बनवाने के लिए लोगों को काउंटर पर लगी लंबी कतार में लगना पड़ा। तिलहर की रोली, कांट की पूजा और शहर के मोहल्ला तारीन जलालनगर के रोशन बुखार की दवा लेने के लिए आए थे। उन्होंने बताया कि वे लोग सुबह आठ बजे अस्पताल में आ गए। डेढ़ बजे तक दवाई मिल पाई।
शुक्रवार को 1315, बृहस्पतिवार को 1269 व बुधवार को 1165 लोगों के नए पर्चे बनवाए। ईएमओ डॉ. अनुराग पारासर ने बताया कि बदलते मौसम में सभी बीमारियों के मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन

-
एलर्जी के भी बढ़ गए मरीज
सर्दी बढ़ते ही राजकीय मेडिकल कॉलेज में एलर्जी के मरीजों की भी संख्या में भी इजाफा हो गया है। डॉक्टर के कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी कतार लग रही है। त्वचा रोग विभाग की ओपीडी में कुछ दिन पूर्व 100-150 लोग पहुंच रहे थे। यह बढ़कर 200-250 पहुंच गए हैं।


ये बरतें सावधानी

सुबह शाम की ठंड से बचें, गर्म कपड़े पहनें, गुनगुना पानी पियें और गर्म भोजन खाएं, ठंडी चीजों का इस्तेमाल का न करें, मुंह पर मास्क लगाकर निकले, सर्दी-जुकाम होने पर भी चिकित्सक की सलाह लें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें