फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 3.08 लाख छात्र-छात्राओं की डिजिटल हाजिरी लगना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। माध्यमिक स्कूलों की तरह परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले तीन लाख आठ हजार विद्यार्थियों की डिजिटल हाजिरी लगाई जाएगी। स्कूल शिक्षा की महानिदेशक का पत्र आने के बाद बीएसए के निर्देश पर बीईओ ने स्कूलाें का निरीक्षण किया और प्रेरणा पोर्टल पर हाजिरी लगवाई। इस बीच कुछ स्कूलों में पोर्टल चलाने में दिक्कत आई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर बेसिक शिक्षा विभाग के नए प्रोजेक्ट छात्र उपस्थिति को संबद्ध कर दिया गया है। इसके बाद महानिदेशक ने पत्र जारी कर टाइम एंड मोशन स्टडी के आधार पर शैक्षणिक कार्यों के लिए उपयोग होने वाली 12 पंजिकाओं के डिजिटाइजेशन कराए जाने के निर्देश दिए। प्रेरणा पोर्टल पर कक्षावार छात्र उपस्थिति ऑनलाइन लगाने पर सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित होगी।
महानिदेशक के निर्देश के बाद सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की छवि बेहतर बनाए रखने के लिए विभाग ने कसरत शुरू कर दी है। बीएसए के निर्देश के बाद बीईओ मुख्यालय सुरेंद्र मौर्या और नगर शिक्षा अधिकारी समेत अन्य बीईओ ने निरीक्षण किया। उन्होंने ऑनलाइन उपस्थिति के बारे में जानकारी ली। कई स्कूलों में ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगी। जिसे अपने सामने लगवाया। बता दें कि जिले के माध्यमिक स्कूलों में डीआईओएस ने पूर्व से ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था को लागू करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी शिक्षकों को डिजिटल हाजिरी के लिए निर्देश दिए गए हैं। ये कार्य सर्वाेच्च प्राथमिकता पर करना है। ऐसा नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
- सुरेंद्र मौर्या, बीईओ मुख्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें