फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डीजल का नहीं निकला खर्च, बंद करनी पड़ी रोडवेज बस

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर डिपो की खजुरिया-लखनऊ बस सेवा चार महीने भी नहीं चल सकी। डग्गामार वाहनों की अधिकता के चलते निगम की बस का खर्च नहीं निकल पाया। लोड फैक्टर के कम होने पर बस को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

परिवहन निगम ने जनपद से खजुरिया से लखनऊ होते हुए बस सेवा को शुरू किया था। पर्याप्त बसें होने के चलते नया रूट बनाते हुए बस दौड़ी तो शुरुआत में राजस्व बेहतर आया। बाद में लोड फैक्टर नीचे जाने लगा। यहां पर 34 से 35 प्रतिशत ही राजस्व प्राप्त हो पाया।
डीजल का खर्च तक नहीं निकल पाने पर निगम ने बस को बंद कर दिया। चालकों का कहना है कि इस रूट पर डग्गामार वाहन अधिक हैं। ये वाहन कम रुपये में सफर करा देते हैं। इसके चलते लोग रोडवेज बस में बैठना नहीं चाहते हैं। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि लोड फैक्टर 55 प्रतिशत रहने पर स्थिति सामान्य रहती है। 35 प्रतिशत लोड फैक्टर से काफी घाटा होने से बस को बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें