पुलिस लाइन में आग बुझाने का प्रशिक्षण प्राप्त करते सिपाही। स्रोत: अग्निशमन विभाग
शाहजहांपुर। पुलिस लाइन स्थित आरटीसी प्रशिक्षण कक्ष में अग्निशमन अधिकारी डॉ.बीएन पटेल ने डॉयल 112 के 25 कर्मचारियों को आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया। उन्हें अग्निशमन उपकरणाें के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
शनिवार को आयोजित शिविर में डॉ.पटेल ने बताया कि आग लगने पर घबराएं नहीं, बल्कि धैर्य से काम लें। फायर सिस्टमों का प्रयोग करें। उन्होंने अग्निशमन यंत्रों को सही तरीके से चलाने के बारे में जानकारी दी। बताया कि कागज, कपड़ा, पेट्रोल-डीजल और विद्युत चालित यंत्रों की आग अलग-अलग तरीके से बुझाई जाती है। संवाद