निगोही। दिल्ली से गत मंगलवार को रोडवेज बस से घर लौटने के दौरान संदिग्ध हालात में लापता हुआ ढकिया तिवारी निवासी पुष्पेंद्र बुधवार को बरेली में मिल गया।
उसके पिता उदयवीर सिंह ने बुधवार को थाने जाकर पुलिस को बताया कि पुत्र पुष्पेंद्र दिल्ली की किसी निजी फैक्टरी में नौकरी करता है और अभी तक घर नहीं पहुंचा। उसका मोबाइल भी बंद जा रहा था। बुधवार की शाम उदयवीर को बरेली की पीलीभीत बाइपास पुलिस चौकी के दरोगा ने कॉल कर पुष्पेंद्र के मिलने की सूचना दी। इससे घरवालों को काफी राहत मिली।
पुष्पेंद्र ने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने उसे अमरोहा में नशीली चाय पिलाकर बेहोश कर दिया और उनकी जेब से नौ हजार रुपये सहित मोबाइल, बैग में रखे कपड़े निकाल लिए। संवाद