फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बसों का लंबा इंतजार, ट्रेनों में घुसने के लिए मारामारी...जाम से जूझीं बहनें

विज्ञापन
रोडवेज बस अड्डा पर बस में बैठने के लिए लगी यात्रियों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भाईदूज पर बहनों को सफर में दुश्वारियों से जूझना पड़ा। बसों का लंबा इंतजार करने के साथ ही ट्रेनों की बोगी में जगह नहीं मिल सकी। नोकझोंक और धक्का-मुक्की के बीच ट्रेन की बोगी में प्रवेश किया। इससे पहले मुख्य सड़कों पर जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

भाईदूज के लिए परिवहन निगम ने लंबे रूट की बसों को हटाकर स्थानीय मार्ग पर लगाने का दावा किया था। त्योहार के दिन भीड़ बढ़ने पर निगम की सारी तैयारी धरी रह गईं। रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। लोकल रूटों पर बसें उपलब्ध नहीं हो पाईं। दिन में करीब डेढ़ बजे बंडा रूट की बस लगी तो यात्रियों की भीड़ सीट घेरने के लिए उमड़ पड़ी।
बस के अंदर प्रवेश पाने के लिए मारामारी रही। इस दौरान खिड़की से बैग रखकर कुछ लोगों ने अपनी सीट को पक्का किया। पुवायां, बंडा, खुटार, मैलानी, हरदोई और फर्रुखाबाद रूट पर जाने के लिए यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ा। इसी तरह ट्रेनों में जनरल बोगी में सवार होने के लिए मारा-मारी रही। बोगी के अंदर प्रवेश करने के लिए धक्का-मुक्की व नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों को जाम से भी जूझना पड़ा। सुबह से शाम तक यही स्थिति रही। भीड़ के आगे निगम के इंतजाम नाकाफी साबित हुए। यात्री बसें आने का इंतजार करते रहे। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार ने बताया कि लंबे रूट की बसों को स्थानीय मार्ग पर चलाया है।

ट्रेन में सीट पाने के लिए जद्दोजहद
भाईदूज के मौके पर ट्रेनों में यात्रियों की काफी भीड़ रही। डाउन लाइन पर हरदोई, शाहबाद, सीतापुर, लखनऊ आदि जाने वालों की संख्या ज्यादा थी। दोपहर में त्रिवेणी एक्सप्रेस आई तो जनरल बोगी में प्रवेश को लेकर मारा-मारी रही। ट्रेन पहले से भरकर आईं थी। इस वजह से यात्रियों को उनमें सवार होना मुश्किल हो गया। बोगी में प्रवेश को लेकर धक्का-मुक्की व नोकझोंक तक हुई। आरपीएफ-जीआरपी के जवानों ने यात्रियों को शांत कर प्रवेश कराया। इसी तरह राज्यरानी एक्सप्रेस में यात्रियों को सवार होने में काफी मशक्कत करना पड़ी। अवध-असम, बरेली-बनारस समेत कई ट्रेनों में काफी भीड़ रही।

डग्गामार वाहनों ने उठाया फायदा, ठूंसकर भरे यात्री
परिवहन निगम की बसों के नहीं होने का फायदा डग्गामार वाहनों ने उठाया। रोडवेज बस अड्डे पर टाटा मैजिक वाहनों ने क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाकर दौड़ाया। इस बीच किराया भी अधिक वसूला गया। यहीं से ईको भी निगोही, बीसलपुर और पुवायां रूट पर डग्गामार वाहन के रूप में दौड़ती नजर आईं।

रोडवेज बस अड्डे और लाल इमली चौराहे पर जाम से जूझे लोग
भाईदूज पर सड़कों पर दबाव बढ़ने पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई। यातायात पुलिस की ड्यूटी लगी होने के बावजूद कई जगहों पर लोगों को जाम से जूझना पड़ा। दोपहर करीब 12 बजे लाल इमली चौराहे पर जाम लग गया। कुछ देर में पूरा चौराहा जाम हो गया। यातायात पुलिस के सिपाही और होमगार्ड की तैनाती होने के बावजूद लोग फंसे रहे। सिपाही ने एक साइड से वाहनों को रोककर दूसरी ओर से पास कराया। इस बीच एक लेन पर लंबा जाम लग गया। इस दौरान लोगों को काफी दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा। रोडवेज बस अड्डे वाली सड़क भी कई बार जाम हुई। आड़ी-तिरछी बसें लगे होने से लोग जाम में फंसे रहे। स्टेशन रोड मार्ग पर भीड़ के चलते यात्रियों को काफी दुश्वारियों से जूझना पड़ा।

बरेली जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन बस समय से नहीं मिली। इसके चलते लंबा इंतजार करना पड़ा। बस में भी काफी भीड़ होने के चलते दुश्वारी से जूझना पड़ा।
- आकांक्षा निवासी, सुभाषनगर

लखनऊ जाने के लिए बस का इंतजार करते रहे। काफी देर के बाद रोडवेज की बस आई। इस मार्ग पर बसाें की कमी के चलते लोगों को परेशानी हुई।
- अंतरा निवासी चमकनी करबला

रोडवेज बस अड्डा पर बस में बैठने के लिए लगी यात्रियों की भीड़। संवाद

रोडवेज बस अड्डा पर बस में बैठने के लिए लगी यात्रियों की भीड़। संवाद

रोडवेज बस अड्डा पर बस में बैठने के लिए लगी यात्रियों की भीड़। संवाद

रोडवेज बस अड्डा पर बस में बैठने के लिए लगी यात्रियों की भीड़। संवाद

रोडवेज बस अड्डा पर बस में बैठने के लिए लगी यात्रियों की भीड़। संवाद

रोडवेज बस अड्डा पर बस में बैठने के लिए लगी यात्रियों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें