कांट में वोट डालने को लगी मतदाताओं की लाइन । फाइल फोटो
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जिले में ददरौल विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 62.82 फीसदी मतदान हुआ था। यहां बूथ संख्या 25 ढका उधरनपुर में सबसे ज्यादा और बूथ संख्या 428 चौढे़रा में सबसे कम मतदान दर्ज किया गया है।
14 फरवरी को हुए मतदान की अंतिम रिपोर्ट के अनुसार ददरौल विधानसभा क्षेत्र में कुल 62.82 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि पहले 61.50 प्रतिशत मतदान हुआ था। यहां के 124626 पुरुषों (64.42 प्रतिशत) और 98874 महिलाओं (60.94 प्रतिशत) ने मताधिकार का प्रयोग किया। सबसे ज्यादा मतदान बूथ संख्या 25 ढका उधरनपुर में हुआ। यहां 86.68 प्रतिशत लोगों ने मत डाला। दूसरे नंबर पर बूथ संख्या सात प्राइमरी स्कूल दलेलापुर रहा। यहां पर 83.96 फीसदी मतदान हुआ। 82.60 मतदान प्रतिशत के साथ बूथ संख्या 42 प्राइमरी स्कूल बंबियापुर तीसरे नंबर पर रहा। वहीं बूथ संख्या 35 ढकिया परवेजपुर 81.22 और बूथ संख्या 38 ढकिया परवेजपुर 80.60 प्रतिशत मतदान के साथ क्रमश: चौथे और पांचवें नंबर पर रहे।
ददरौल विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम वोटिंग बूथ नंबर 428 चौढेरा कक्ष एक में हुई। यहां पर केवल 37.12 फीसदी लोगों ने वोट डाले। वहीं बूथ नंबर 431 में 36.30 फीसदी मतदान हुआ। बूथ संख्या 229 जूनियर हाईस्कूल पिपरिया कक्ष एक में 38.17 प्रतिशत मतदान ही हो सका। चौथे नंबर पर बूथ नंबर 436 रौसर कोठी कक्ष चार रहा। यहां पर 40.85 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने अधिकार का इस्तेमाल किया। वहीं बूथ संख्या 230 पिपरिया कक्ष दो में 41.63 प्रतिशत लोगों ने वोटिंग की।