फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य विभाग ने समर्थन मूल्य पर खरीदा 148 क्विंटल धान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बूंदाबांदी और बारिश के कारण खेतों मेें पकी खड़ी धान की फसल सूखने में बाधा पड़ रही है। इस वजह से फसल की कटाई बाधित हुई तो क्रय केंद्रों पर आवक भी बहुत कम हो रही है। समर्थन मूल्य पर धान की खरीद के लिए जनपद की मंडियों में विभिन्न क्रय एजेंसियों के पांच दर्जन से ज्यादा क्रय केंद्र खोले गए हैं, लेकिन बीते दो दिन के दौरान केवल खाद्य विभाग के दो केंद्रों पर 148.80 क्विंटल धान की खरीद हो सकी।
विज्ञापन

यही नहीं, लखीमपुर खीरी में बवाल के मद्देनजर इंटरनेट सेवाएं बंद होने के कारण खरीद की ऑनलाइन प्रक्रिया में भी बाधा पड़ी। बता दें कि शासन ने कामन धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1940 रुपये और ए ग्रेड धान का 1960 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया है। इसके लिए जनपद मेें विभिन्न एजेंसियों के कुल 126 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इनमें से 64 केंद्र रोजा, पुवायां, बंडा, जलालाबाद और तिलहर के मंडी परिसरों में स्थापित किए गए हैं।
गत शुक्रवार को पहले दिन न तो केंद्रों की व्यवस्थाएं पूरी हो सकीं और न ही वहां धान की आवक हुई। अधिकारियों ने सोमवार से खरीद शुरू होने की उम्मीद जताई, लेकिन इससे पहले मौसम के तेवर बदल गए और शनिवार रात से बूंदाबंादी शुरू हो गई। रविवार को भी सुबह बूंदाबांदी के बाद से मौसम दिन भर असामान्य बना रहा। इस दौरान पांच मिमी पानी बरस जाने से खेतों में खड़ी धान की फसल भीग गई तो उसे काटना कठिन हो गया।
विज्ञापन

इस कारण सोमवार को सुबह केवल बंडा मंडी में आरएफसी सेंटर पर एक किसान से 48.80 क्विंटल धान की तौल कराई गई। प्रभारी जिला खाद्य विपणन अधिकारी कमलेश कुमार पांडेय ने बताया कि आज दोपहर रोजा मंडी में खुले आरएफसी के क्रय केंद्र पर किसानों का 100 क्विंटल धान लिया गया, लेकिन इंटरनेट बाधित होने के कारण उनका रजिस्ट्रेशन प्रमाणित होना शेष है।
किसान भाई अपना धान साफ-सुथरा कर और सुखाकर लाएं, जिससे कि उसमें नमी शासन से निर्धारित मानक 17 प्रतिशत से अधिक नहीं हो। इसके बावजूद धान की तौल कराने में कोई समस्या होने पर संबंधित किसान जिला नियंत्रण कक्ष के टेलीफोन नंबर 05842-220017, 220018 व 220019 अथवा जिला खाद्य विपणन अधिकारी से मोबाइल नंबर 9519063411 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

-गिरिजेश कुमार चौधरी, धान खरीद प्रभारी/एडीएम फाइनेंस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें