अल्हागंज। निरीक्षण की भनक लगने पर नगर में गंभीर रोगों के शर्तिया इलाज का दावा करने वाले तमाम झोलाछाप ने दुकानें बंद रखीं पर डिप्टी सीएमओ नहीं पहुंचे ।
नगर के प्रमुख मार्गों में तमाम झोलाछाप ने अपने क्लीनिक, पैथोलॉजी लैब आदि खोल रखे हैं। राष्ट्रीय सोशल मीडिया संघ के अध्यक्ष अमित बाजपेयी ने आईजीआरएस पोर्टल पर इस आशय की डीएम से शिकायत की थी। जवाब में सीएमओ ने गत आठ जुलाई को अवगत कराया कि डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहम्मद आसिफ को तीन दिन में मौके पर जाकर जांच करेंगे। डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहम्मद आसिफ ने बताया कि जांच के लिए सोमवार को अल्हागंज आने का शेड्यूल बनाया था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से नहीं पहुंच सके। संवाद