फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित करें दंत चिकित्सक

विज्ञापन
इंडियन डेंटल एसोसिएशन की ओर से विश्व तंबाकू दिवस पर गोष्ठी का आयोजन। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। इंडियन डेंटल एसोसिएशन ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर गोष्ठी का आयोजन का किया। इसमें तंबाकू से होने वाले नुकसानों पर विस्तार से चर्चा की गई। गोष्ठी का शुभारंभ वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. एवी सिंह ने दीप जलाकर किया। संस्थाध्यक्ष डॉ. रेशू अग्रवाल ने तंबाकू से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी दंत चिकित्सकों से आह्वान किया कि वे अपने आसपास तंबाकू का सेवन करने वालों को इसके नुकसान बताकर जागरूक करें।
विज्ञापन

संस्था सचिव डॉ. अमित वर्मा ने बताया कि हर वर्ष विश्व में करीब 60 लाख लोगों की मौत तंबाकू उत्पादों के सेवन के कारण होती है। कोषाध्यक्ष डॉ. शाश्वत सक्सेना, डॉ. गौरव रस्तोगी, डॉ. केपी सक्सेना, डॉ. अंकित, डॉ. शिल्पी, डॉ. अर्चित, डॉ. पूजा, डॉ. हर्ष, डॉ. समृद्धि, डॉ. रितिका, डॉ. विजयदीप, डॉ.पंकज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें