शाहजहांपुर के ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीज। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज 56 बुखार के मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। पिछले दो दिन के मुकाबले शुक्रवार को ट्रॉमा सेंटर में मरीजों की संख्या कुछ कम दिखी। फिर भी एक बेंच पर दो-दो मरीज इलाज कराते नजर आए।
वायरल बुखार बढ़ने से ट्रॉमा सेंटर में आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इसमें सबसे ज्यादा डेंगू के लक्ष्ण वाले मरीज मिल रहे थे। शुक्रवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में 106 मरीजों का डेंगू की जांच की गई। इसमें 56 मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले। अब तक कुल 797 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं।
पिछले दो दिन के मुकाबले शुक्रवार को ट्रॉमा सेंटर के अंदर व्यवस्थाएं कुछ सुधरी थीं। मरीज स्ट्रेचर पर लेटे दिख रहे थे। तीमारदारों की भीड़ भी कुछ कम थी। लेकिन डॉक्टर के रूम की जाने वाले रास्ते पर मरीजों की भीड़ ज्यादा थी। पत्थर की एक बेंच पर दो मरीज लेटे थे। हालांकि मरीजों का इलाज किया जा रहा था।