फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत से लौटे युवक का झाड़ियों में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर शनिवार सुबह गांव ऐठापुर के पास झाड़ियों में युवक का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने युवक के पैंट की जेब से मिले आधार कार्ड से शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

थाना अल्हागंज क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी रामबाबू का बेटा दलवीर सिंह (22) करीब दो महीने पहले पानीपत गया था। वह वहां कपड़े की एक कंपनी एक्सपोर्ट हाउस में काम करता था। शनिवार को दलवीर का शव ऐठापुर गांव के पास झाड़ियों में पड़ा था। सुबह में ग्रामीणों ने शव देखा तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तलाश ली तो पैंट की जेब से आधार और पैन कार्ड मिला।
शिनाख्त कर थाना प्रभारी ने थाना अल्हागंज प्रभारी को परिजन को सूचना देने की बात की। परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पिता रामबाबू ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा दलवीर पानीपत में नौकरी करता था। बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे घर आने के लिए निकला था। उसके बाद उससे बात नहीं हुई।
विज्ञापन

सीओ सदर अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि युवक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले। पोस्टमार्टम होने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिवार ने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है।
अमन बस सर्विस की बस से आया था दलवीर
अल्हागंज। दलवीर की मौत का राज बस के चालक- परिचालक और उसके साथी खोल सकते हैं। बृहस्पतिवार को दलवीर पानीपत के कृष्णा गार्डन से अमन बस सर्विस की बस में घर के लिए सवार हुआ था। बस के चालक-परिचालक गोपाल ने कुछ यात्रियों को हापुड़ के शिवा होटल से दूसरी बस में शिफ्ट कर दिया था। दलवीर के पास जलालाबाद तक का टिकट था। उसके साथ मोहम्मदी निवासी रवि भी सफर कर रहा था।
दलवीर घर नहीं पहुंचा तो उसके रिश्तेदार अभिषेक सिंह ने पड़ताल की। शुक्रवार को उसका फोन भी खुला था। अभिषेक ने जब उस नंबर पर संपर्क किया तो उधर से कौन की आवाज के साथ फोन बंद हो गया। तभी से फोन स्विच आफ है। अभी पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। दलवीर अविवाहित था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें