फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैलानी के युवक का शव खुटार में धान के खेत में मिला

विज्ञापन
गांव बुझिया में युवक का शव मिलने के स्थान पर टूटी धान की फसल - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। गांव बुझिया के पास रविवार को धान के खेत में युवक का शव पड़ा मिला है। युवक मैलानी का रहने वाला है। युवक के भाई ने शिनाख्त कर ली है। गांव बुझिया निवासी जसकरन रविवार सुबह खेत पर गए तो मेड़ के पास शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। युवक का कान का कुछ हिस्सा कटा हुआ था, जिससे खून निकल रहा था।
विज्ञापन

जहां शव मिला, वहां धान की फसल भी रौंदी हुई मिली है। दो घंटे तक शिनाख्त का प्रयास के बाद भी सफलता नहीं मिली तो पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बाद में सूचना पाकर पहुंचे जनपद लखीमपुर के थाना मैलानी के मोहल्ला दामोदरपुर वार्ड नंबर दस निवासी कुलदीप ने शव की शिनाख्त अपने भाई 27 वर्षीय प्रदीप के रूप में की।
कुलदीप ने बताया कि प्रदीप शनिवार सुबह मजदूरी करने घर से निकला था, लेकिन रविवार तक घर नहीं लौटा। सोशल मीडिया पर फोटो देख पता चला कि खुटार में उनके भाई का शव मिला है। शव की स्थित देखकर लगता है कि हत्या की गई है, लेकिन उनकी किसी से रंजिश नहीं है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि युवक के कान के पास किसी वन्य पशु ने काटा हो सकता है, जिस कारण खून निकला होगा। धान की फसल भीड़ के कारण खराब हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रदीप की जल्द होने वाली थी शादी
कुलदीप ने बताया कि उनके भाई की शादी मैलानी में ही तय थी। दस अक्तूबर को शादी के लिए मुहूर्त निकलवाया जाना था। मुहूर्त निकलवाने के दिन ही भाई का शव मिलने से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। कुलदीप ने कहा कि उनकी समझ में नहीं आ रहा कि प्रदीप गांव बुझिया के पास कैसे और क्यों आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें