फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे किनारे झाड़ियों में मिला श्रमिक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। गांव गुटैया निवासी 50 वर्षीय सोनपाल का शव बुधवार को पुवायां खुटार हाईवे के किनारे गांव बहादुरपुर के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

दरोगा राकेश कुमार के अनुसार सोनपाल गांव गुटैया के देशपाल सिंह के फार्म हाउस के पास रहता था और उनके यहां ही काम करता था। 25 जनवरी को तीन बजे वह मजदूरी पर ट्रक से खाद उतारने की बात कह कर घर से गया था। सोनपाल ने एक दुकान पर ट्रक से खाद उतारी और इसके बाद श्रमिकों के साथ शराब पीने चला गया। पुलिस की जांच में उसके शराब की दुकान पर जाने की पुष्टि हुई है। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर तलाश की गई, लेकिन सोनपाल का कोई पता नहीं सका।
सोनपाल का शव दूसरे दिन 26 जनवरी को घर से दो किमी दूर गांव बहादुरपुर के पास हाईवे किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। सोनपाल के चेहरे को किसी वन्य पशु के काटने के निशान मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। सोनपाल की पत्नी सितारा देवी पति की मौत के संबंध में कुछ नहीं बता पा रही हैं। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें