शाहजहांपुर। बंडा के गांव सिंघहापुर पनई निवासी राजकुमार (60 वर्ष) की साइकिल में बाइक से टक्कर लग गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल हाेने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में उसने दम तोड़ दिया।
खेतीबाड़ी करने वाले राजकुमार मंगलवार की शाम करीब चार बजे बाजार में खरीदारी करने जा रहे थे। रास्ते में मोहद्दीनपुर के पास बाइक सवार से साइकिल में टक्कर लग गई। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें सीएचसी बंडा भेजा, जहां से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस की सूचना पर बेटा भी पहुंच गया। उपचार के दौरान राजकुमार ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत से पत्नी पार्वती समेत पांच बेटे-बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद