फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दस हजार डॉलर के लालच में युवक ने गंवाए 2.46 लाख रुपये, साइबर ठग ने ऐसे फंसाया जाल में

Sun, 21 Dec 2025 05:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र के निवासी युवक से 2.46 लाख रुपये का साइबर ठगी हो गई। साइबर ठग ने विदेशी नंबर से कॉल कर डॉलर दान देने का झांसा दिया। इसके बाद बातों में फंसाकर दस बार में उससे रकम ट्रांसफर करा ली। 
विज्ञापन
cyber crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र के गांव सुनारा खुर्द निवासी अमर सिंह को दान में दस हजार डॉलर देने के नाम पर उनसे दस बार में 2.46 लाख रुपये ठग लिए गए। अमर सिंह ने मोबाइल नंबर के आधार पर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


अमर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके पास विदेश के नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को इटली निवासी अशोक मल्होत्रा बताया। कहा कि उसके कोई संतान नहीं है। अन्य कोई वारिस भी नहीं है। इस कारण वह उनके खाते में दस हजार डालर (भारतीय मुद्रा में लगभग 985000) दान करना चाहता हूं। दान की रकम लेने के लिए उससे बैंक एकाउंट की जानकारी देने को कहा गया। उन्होंने अपना बैंक एकाउंट नंबर व्हाट्सएप कर दिया।

दस बार ट्रांसफर कराई रकम 
कुछ देर बाद दूसरे नंबर से कॉल आई और कॉल करने वाले ने बताया कि अमर सिंह के खाते में दस हजार डॉलर आए हैं। उसके भुगतान के लिए 5000 रुपये देने पड़ेंगे। उन्होंने यूपीआई के माध्यम से 5000 रुपये भेज दिए। इसके बाद 16 हजार रुपये, 35 हजार रुपये, 45 हजार रुपये, 25 हजार रुपये, दो बार में 20-20 हजार रुपये और दो बार में 15-15 हजार रुपये ऑनलाइन भेज दिए। इसके बाद 50 हजार रुपये और ले लिए गए।
विज्ञापन


अब कॉल करने वाला और रुपये मांग रहा है। उनको काफी देर बाद अपने साथ हुई ठगी का पता चल सका। अमर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कर रुपये वापस दिलाने की मांग की है। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कराई जा रही है।

Trending Videos
विज्ञापन

साइबर ठगी से इस तरह से बचें
सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि तमाम जागरुकता अभियानों के बाद भी लोग ठगों के झांसे में आ जाते हैं। वाहन बेचने, दान देने, लॉटरी निकलने आदि के मैसेज आएं तो जवाब देने से बचें। किसी भी अंजान व्यक्ति को रुपये कतई न भेजें। सोशल मीडिया पर हाई-रिटर्न देने वाली इन्वेस्टमेंट पर कभी विश्वास न करें। संदिग्ध वेबसाइट से दूर रहें और अंजान सोर्स से आए नौकरी लिंक या फिर किसी अन्य लिंक पर क्लिक नहीं करें। 

रिश्तेदार, जान-पहचान की बात कहकर रुपये मांगने वाले कॉल की पहले पुष्टि जरुर करें। अंजान व्यक्ति को ओटीपी, बैंक एकाउंट नंबर, एटीएम कार्ड का नंबर न बताएं। साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें