फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हाईवे किनारे होटल में युवकों ने की मारपीट और तोड़फोड़, सिपाही से भी भिड़े; वीडियो वायरल

Sun, 21 Dec 2025 12:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात कार सवार युवकों ने बवाल किया। आरोप है कि युवक ने होटल में मारपीट और तोड़फोड़ की। सिपाही से अभद्रता और गाली गलौज करने का भी आरोप लगा है। 
विज्ञापन
सिपाही से नोकझोंक करते युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर नगरिया मोड़ पुलिस चौकी से चंद कदम के फासले पर स्थित एक होटल में शुक्रवार की रात करीब 11 बजे शाहजहांपुर से आए युवकों ने खाना खाने के बाद मामूली विवाद में मारपीट और तोड़फोड़ की। होटल मालिक ने बचाव के लिए रायफल से फायरिंग की तो गोली लगने से कार पंक्चर हो गई।  

विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद मिले शाहजहांपुर के सदर बाजार निवासी सगे भाइयों अक्षय और योगेश सहित उनके साथी ऋषभ तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। होटल के मालिक बंथरा गांव के दिवाकर सिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने होटल में खाना खाने के बाद वापसी में अपनी कार लापरवाही से मोड़ी। 

इस दौरान होटल की कुर्सी टूटने पर एतराज किया गया तो आरोपी गाली गलौज और मारपीट करने लगे। आरोपियों ने होटल में रखा फ्रिज समेत अन्य सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि, आरोपियों ने पुलिस को सफाई दी कि कार मोड़ते वक्त कुर्सी टूटने पर उन्होंने होटल वालों को हर्जाना देने की पेशकश की, लेकिन कर्मचारियों ने उनसे मारपीट शुरू कर दी। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सिपाही से भी भिड़े युवक 
नगरिया पुलिस चौकी घटनास्थल से महज 100 मीटर दूर होने पर भी आरोपियों ने देर तक उत्पात किया, लेकिन पुलिस करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके पर मिली क्षतिग्रस्त कार पर सत्ताधारी दल का झंडा भी लगा हुआ मिला है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें युवक सिपाही से भिड़ते नजर आ रहे हैं। 

सीओ ज्योति यादव ने बताया कि रात में एक रेस्टोरेंट पर कुछ लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। स्थिति बिगड़ने पर रेस्टोरेंट मालिक ने आत्मरक्षा में फायरिंग की। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को पकड़ा है। उनका शांतिभंग में चालान किया गया है। अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें