घायल अंश अस्पताल में इलाज लेते हुए। संवाद
तिलहर। कोल्हू पर सरसों से तेल कम निकलने के विवाद में मालिक के नाबालिग बेटे और नौकर को धारदार हथियार मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
बृहस्पतिवार की शाम नगर के बाइपास तिराहे के पास कोल्हू गांव कुआंडांडा का एक युवक सरसों पिराने आया। तेल कम निकलने पर उसका विवाद हो गया। कोल्हू मालिक गुड्डू की पत्नी विनीता ने बताया कि कुछ देर बाद युवक कोल्हू पर एक अन्य साथी के साथ आया और धारदार हथियार से उनके नाबालिग बेटे अंश और दुकान पर काम करने वाले युवक रामवीर सिंह पर हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने हमलावर को पकड़ कर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच के साथ घायलों का मेडिकल कराया गया है। संवाद