खुदागंज। क्षेत्र के म्यूना और सैदपुर गांव में सोमवार को मगरमच्छ निकलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। म्यूना में मगरमच्छ घर के बाहर लोहे के गेट के पास बैठा मिला। सूचना पर पहुंची टीम ने देर रात उसे पकड़कर कुचई घाट स्थित दोहा नदी में छोड़ दिया।
वहीं, सैदपुर में रात करीब एक बजे एक खंडहर में मगरमच्छ दिखाई दिया। सूचना पर वन विभाग की टीम ने सुबह करीब आठ बजे उसे सुरक्षित पकड़कर गांव के पास नदी में छोड़ दिया। इससे पहले शनिवार को सुराही गांव में भी मगरमच्छ निकला था। लगातार मगरमच्छ मिलने से ग्रामीणों ने वन विभाग से निगरानी बढ़ाने की मांग की है। रेंजर अनिल कुमार ने लोगों से सावधानी बरतने और सूचना देने की अपील की है। संवाद