फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर से कुचलकर बाइक सवार दो लोगों की मौत

Mon, 22 Jun 2015 11:40 PM IST
पुवायां।
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरी जनपद के गोला क्षेत्र में रिश्तेदारी से बाइक पर घर लौट रहे बिलसंडा के गांव गुरोरा निवासी धर्मवीर और निगोही के गांव कबीरपुर निवासी किशन को खुटार मार्ग पर तिंदुआ मोड़ पर एक टैंकर चालक ने कुचल दिया। दुर्घटना में किशन की मौके पर ही मौत हो गई। धर्मवीर ने इलाज के दौरान सरकारी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेने के साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पीलीभीत के थाना बिलसंडा के गांव गुरोरा निवासी 25 धर्मवीर की लखीमपुर के गोला थाना क्षेत्र में रिश्तेदारी है। शनिवार को वह निगोही के गांव कबीरपुर निवासी चचेरे साले 16 वर्षीय किशन के साथ वहां गया था। रविवार को दोनों बाइक से वापस घर आ रहे थे। पुवायां-खुटार मार्ग पर गांव तिंदुआ मोड़ के पास इधर से जा रहे टैंकर चालक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में किशन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी पाकर कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घायल धर्मवीर को पुवायां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद टैंकर चालक और हेल्पर भाग निकले। दुर्घटना की जानकारी घर पहुंची तो परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। दोनों मृतकों के परिवार के लोग रोते बिलखते हुए पुवायां पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें