फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो आग से झुलसीं, एक ने कीटनाशक पिया

Thu, 16 Jul 2015 11:30 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाएं आग से झुलस गईं, जबकि एक ने कीटनाशक पी लिया। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

संदिग्ध अवस्था में किशोरी जली
हरदोई जिले के पचदेवरा थाना क्षेत्र के गांव कुरारी के मोहन सिंह की 16 वर्षीय बेटी जूली संदिग्ध हालात में झुलस गई। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे किशोरी के जल जाने पर उसके ताऊ राजकुमार सिंह और चाचा भुवन सिंह उसे जिला अस्पताल लाए। किशोरी कैसे जली, इस बारे में घरवालों ने कुछ नहीं बताया।
युवती ने पिया कीटनाशक
लखीमपुर खीरी जिले के पसगवां थाना क्षेत्र के गांव कंजा निवासी रामसेवक की 18 वर्षीय बेटी अरुणा ने सुबह नौ बजे घर में रखा कीटनाशक पी लिया। युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में दोपहर करीब डेढ़ बजे भर्ती कराया गया। युवती की मां के मुताबिक अरुणा का गांव में ही किसी से झगड़ा हो गया था। इसी के चलते युवती ने गुस्से में कीटनाशक पी लिया था।
विज्ञापन

संदिग्ध अवस्था में महिला झुलसी
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिजलीपुरा के अय्यूब की पत्नी वसीमा संदिग्ध स्थिति में आग की चपेट में आ जाने से झुलस गई। इस पर आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें