फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर की ठगी

Thu, 04 Jun 2015 10:55 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक जालसाज ने छह बेरोजगार युवकों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर 50-50 हजार रुपये ठग लिए। रुपये वापस मांगने पर जालसाज गायब हो गया। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला एमनजई जलालनगर निवासी खलीक अहमद, उनके भाई रिजवान और  अफजाल, मोहल्ला हाथीथान के निहालउद्दीन, मोहल्ला चौक आला खां के सरफद्दीन और गांव चिनौर के इकबाल ने रेलवे भर्ती बोर्ड दिल्ली की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों भर्ती के लिए आवेदन किया था। सभी ने जनवरी 2013 में परीक्षा दी। इसके बाद कुछ दिन बाद सीतापुर में कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति  जो वर्तमान में मोहल्ले में रह रहा था। उसने कहा कि उसकी रेलवे भर्ती बोर्ड के अधिकारियों से अच्छे संबंध हैं। वह उन सभी लोगों की नौकरी लगवा देगा। उस व्यक्ति ने इसके एवज में सभी से तीन-तीन लाख रुपये की मांग की। सभी लोग उसके झांसे में आ गए। छह लोगों अग्रिम राशि के रूप में 50-50 हजार रुपये दे दिए। बाकी के रुपये नौकरी लगने के बाद देने की बात तय हुई। परीक्षा का नजीता आने पर सभी फेल हो गए। इसके बाद सभी उस व्यक्ति से शिकायत की। उसने भरोसा दिलाया कि वह रेलवे अधिकारियों से बात करके उनकी नौकरी लगवा देगा। जब काफी दिनों तक ऐसा नहीं हुआ तो सभी ने उस व्यक्ति पर रकम वापस करने का दबाव बनाया। जालसाज ने सभी को एसबीआई की सीतापुर शाखा के 50-50 हजार रुपये के चेक दे दिए, जो कि बैंक में लगाने पर बाउंस हो गए। इसके बाद से आरोपी फरार हो गया। आरोपी का मोबाइल भी बंद जा रहा है। पीड़ितों की शिकायत पर थाना सदर बाजार पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें