एक्सईएन अशोक सुंदरम के नेतृत्व में एसडीओ गौरव शर्मा, जेई जीडी जोशी
ने टीजी द्वितीय हरीराम, महेंद्र कुमार, दौलतराम, सत्यदेव के साथ नगर में
चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान शाहजहांपुर रोड पर पंकज मिश्रा, खुटार रोड
पर हरपाल सिंह, जेबा रोड पर राजेश कुमार को चोरी से बिजली का उपयोग करते
पकड़ा गया। तीनों की केबिल काटकर सील कर दी गई और पुलिस को तहरीर देकर
रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
इसके अलावा बिजली बकाया के रूप में 23 लाख रुपए
की वसूली गई। बकाया नहीं जमा करने पर 15 उपभेक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए।
जेई ने कहा कि काटे गए कनेक्शनों को बिना अनुमति जोड़ा गया तो बिजली चोरी
में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से बकाया राशि समय से
जमा कर सहयोग करने की अपील की है।