इंडियन आयल के तीन अफसरों पर 70 लाख रुपये हड़पने की रिपोर्ट दर्र्ज
अमर उजाला ब्यूरो
तिलहर। न्यायालय के आदेश पर इंडियन आयल के एक डीलर ने इंडियन आयल कंपनी के अधिकारियों पर 70 लाख रुपये धोखाधड़ी करके हड़प लिए जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
नगर के मोहल्ला दातागंज निवासी इंडियन आयल कंपनी के डीलर संजय गुप्ता ने कहा है कि वह हिंदुस्तान आयल कंपनी शाहजहांपुर का प्रोपराइटर हैं। लंबे अरसे से वह कंपनी के डीलर हैं। उनका कंपनी पर इंसेंटिव आदि का लाखों रुपया बकाया चला रहा था। इस बाबत उन्होंने फाइलें बनाकर इंडियन आयल के उच्च अधिकारियों को दीं लेकिन अधिकारियों ने तमाम उनकी फाइलें गायब कर दीं। आरोप है कि जब उन्होंने फाइलों को गायब किए जाने और रुपए वापस किए जाने की मांग की तव अधिकारी उस पर हमलावर हो गए। आरोप लगाया कि इंडियन आयल कंपनी के सीनियर स्टेट हेड आरसी त्रिपाठी, रीजनल सेल्स ऑफिसर सुनील गुप्ता तथा नितिन अग्रवाल के विरुद्ध धोखाधड़ी करके 65 से 70 लाख रुपये हड़प लिया है। न्यायालय के आदेश पर धारा 420, 406 आईपीसी के तहत इंडियन आयल के तीनों अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।