फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार जालसाज महिला के कुंडल लेकर चंपत

Sat, 07 Oct 2017 12:23 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार जालसाज महिला के कुंडल लेकर चंपत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कांट। मदनापुर रोड पर शुक्रवार सुबह बाइक सवार जालसाज महिला के कुंडल लेकर चंपत हो गया। घटना के बाद यूपी 100 डायल भी पहुंची और उसने पीछा भी किया लेकि न जालसाज भाग गया। पीड़िता ने मामले की तहरीर दी है। 
विज्ञापन

थाना पुवायां के गांव ढकिया निवासी मकरंद की पत्नी रामगुनी सुबह लगभग दस बजे कांट थाने के पास वाहन के इंतजार में खड़ी थीं। इसी बीच बाइक से एक युवक आया और उसने उन्हें बातों में उलझा लिया और बहन के घर का पता पूछने के बाद बोला हमें भी उधर ही जाना है, मेरी बाइक पर बैठ लो। मदनापुर रोड पर कुछ दूर चलने के बाद उसने बाइक रोक कर रामगुनी से कहा कि उसे अपनी पत्नी के लिए कुंडल लेने हैं, इसलिए अपने कुंडल उताकर दे दो, दुकान से वजन कराकर कीमत का अंदाजा लग जाएगा। पहले तो महिला ने ना-नुकर की लेकिन उसने चाची-चाची कहते हुए कुंडल उतरवा लिए। जैसे ही कुंडल उसके हाथ में आए, तभी उसने रामगुनी को धक्का दिया और बाइक से भाग गया। उन्होंने जब तक शोर मचाया वह भाग चुका था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें