फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रात में तीन घरों से लाखों की चोरी

Sun, 11 Dec 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
चोरी के बाद का हाल
विज्ञापन
शनिवार रात कस्बे में एक ही गली के तीन मकानों में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। मकान के पीछे से चढ़कर दो मंजिल मकान की छत से होते हुए घर में बेखौफ  दाखिल हुए चोरों ने तीन घरों में घुसकर लाखों रुपये के जेवरात और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। पीड़ितों ने मामले की तहरीर निगोही थाने में दी है। तीनों ही चोरी के मामलों की पड़ताल शुरू कर दी गई है, हालांकि रविवार शाम तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। 
विज्ञापन

निगोही कस्बे में गन हाउस वाली गली में रहने वाले महेश ने थाने पर तहरीर दी कि वह अपने परिवार सहित छत पर बने कमरे में रात करीब 10 बजे सो गया। उसका पुत्र संजीव रविवार सुबह पांच बजे शौच को उठा और नीचे के कमरे व मुख्य गेट के किवाड़ खुला देख चिल्लाया। हड़बड़ाकर परिवार के दूसरे सदस्य जगे और देखा कि चोरों ने बक्से, अलमारी के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर उसके घर से तीन जोड़ी चांदी की पायल, एक मंगलसूत्र, दो आधा तोला सोने की चेन, दो सोने के लाकेट, एक हजार रुपये, पचहड़ और उसी के पास रह रही पुत्री तुलसा की एक जोड़ी गुलशन पट्टी, मंगलसूत्र, एक जोड़ी झुमकी, लाकेट, घरेलू सामान सहित एक लाख रुपये की चोरी करके चोर फरार हो गये। पड़ोस में उसके चचेरे भाई राम अवतार का मकान है। वहां भी चोर छत पर पड़े जाल के रास्ते घर में घुसे और उसके घर के बर्तन, सोने के मंगलसूत्र, दो जोड़ी पायल, एक जोड़ी कुंडल, एक जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी झाले, एक सोने की चेन घरेलू सामान सहित एक लाख रुपये की चोरी को अंजाम दिया। यहीं महेश के मकान के पास ही दूसरी गली में मदन का मकान है। करीब चार दिन पहले मदन परिवार सहित अपनी ससुराल गया हुआ है। चोर दीवार फांदकर उसके घर में घुसे और बक्से का ताला तोड़कर माल चोरी करके चले गए। यहां कितने की चोरी हुई है, उसकी जानकारी मदन के लौटने पर ही होगी। पड़ोसियों ने मोबाइल से उसे घटना के बारे में जानकारी दी है। 
विज्ञापन

गन हाउस वाली गली में हुई चोरियों की तहरीर मिल गई है। जांच कर रिपोर्ट दर्ज करके मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा। -अवनीश यादव, थानाध्यक्ष निगोही
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें