फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

Tue, 19 Jul 2016 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धड़ से सिर था अलग, मोबाइल भी गायब
विज्ञापन

परिवार वालों ने किसी रंजिश से किया इंकार 
लखीमपुर-सीतापुर रेल प्रखंड पर ओयल के आगे थाना खीरी के गांव मूसेपुर खुर्द निवासी 26 वर्षीय मनोज का शव पड़ा मिला। उसकी गर्दन धड़ से अलग थी। वह रविवार को ढाई बजे घर से निकला था। परिवार वालों ने किसी रंजिश से इंकार किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन

गांव मूसेपुर खुर्द निवासी धर्मपाल ने बताया कि उनका पुत्र मनोज रविवार को दोपहर करीब ढाई बजे घर से पैदल निकला था। शाम सात बजे उसके  मोबाइल से एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके बहनोई राकेश के मोबाइल पर कॉल की और ओयल से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे ट्रेन से कटकर मनोज की मौत होने की खबर दी। बहनोई राकेश ने जब उसका नाम पूछा तो कॉलकर्ता ने मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। रोते-बिलखते परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि मनोज का सिर धड़ से अलग था। परिवार वालों ने उसके मोबाइल की तलाश की, लेकिन वह भी नहीं मिला। जिस पर उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिवार वालों ने किसी भी प्रकार की रंजिश से इंकार किया है। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। वह शहर की एक दुकान पर काम करता था।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें