फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ता तय होने के बाद युवक ने जहर खाकर दी जान

Mon, 06 Mar 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो तिलहर। 
विज्ञापन
poisen
विज्ञापन
पांच बहनों के बीच अकेला वारिस था पिंटू
विज्ञापन

चार बहनों की हो चुकी है शादी
छोटी बहन रीता पैरों से है विकलांग

शादी का रिश्ता तय होने के बाद युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। युवक ने जहर क्यों खाया इस पर घर वाले चुप हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव राईखुर्द निवासी 18 वर्षीय पिंटू की शादी पिता रामभरोसे ने पीलीभीत के थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव इलाबांस में तय की थीं। शुक्रवार को घर वाले लड़की की गोद भराई की रस्म अदा करके आए थे। पांच बहनों में अकेले पिंटू का रिश्ता तय होने पर मां सावित्री को सबसे अधिक खुशी थी कि बेटियों के ससुराल जाने के बाद सूने पड़े घर में अब बहू आ जाएगी। एक बहन रीता पैरों से विकलांग है, इसलिए उसकी शादी नहीं हुई है। रविवार रात लगभग दस बजे पिंटू ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घर वालों को पता चला। तब उसे घर वाले जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस तरह जहर खाकर आत्महत्या करने के मामले को घर वाले भी कुछ समझ नहीं पा रहे हैं। इसलिए मौत पर वह कुछ बता नहीं रहे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उसकी मौत के बाद घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी बहनें रो-रोकर बेहोश हो रहीं थीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें