सेहरामऊ दक्षिणी। नगर में कालिका देवी मंदिर पर मेला की भीड़ के दौरान उचक्कों ने तीन महिलाओं के कुंडल नोच लिए और भाग गए। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
मां कालिका देवी मंदिर पर सोमवार को पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी थी। इसी भीड़ का फायदा उठाते हुए उचक्कों ने थाना रोजा के लोदीपुर निवासी रेशमा पत्नी महेंद्र कुमार, लखीमपुर खीरी के थाना मैलानी क्षेत्र के गांव खैरताली निवासी ममता सिंह पत्नी विनोद सिंह, हरदोई के थाना शाहाबाद क्षेत्र के मोहल्ला खलीलन निवासी ममता देवी पत्नी विनोर कुमार के कुंडल नोच लिए और भाग गए। पुलिस ने उचक्कों की तलाश की, लेकिन वह लोग नहीं मिले। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।