फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे की मौत, भड़के परिजन

Tue, 27 Jun 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
docter - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अपंजीकृत चिकित्सक के इलाज से एक मासूम की मौत हो गई। बुखार से पीड़ित मासूम को अपंजीकृत चिकित्सक ने इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद मासूम ने दम तोड़ दिया। परिजनों के आक्रोश से पहले आरोपी चिकित्सक भाग गया। मासूम की मौत से गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने  एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


ककोड़ क्षेत्र के गांव धनौरा निवासी सोनू के पुत्र विवेक (3) को दो दिन से तेज बुखार था। उसका उपचार गांव के ही एक अपंजीकृत चिकित्सक से कराया जा रहा था। सोमवार सुबह बुखार तेज होने पर उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। इस पर उक्त चिकित्सक ने विवेक को इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगते ही उसकी मौत हो गई।

मासूम की मौत पर परिजनों का गुस्सा देखकर आरोपी चिकित्सक फरार हो गया। वहीं मासूम की मौत से गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया और आरोपी चिकित्सक की दुकान में जमकर तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

   सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। मृतक के पिता सोनू की तहरीर पर आरोपी कुंवरपाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस अपंजीकृत चिकित्सक की तलाश में जुटी है।सीएमओ डॉ. केएन तिवारी का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। आरोपी के खिलाफ विभागीय स्तर से भी कार्रवाई की जाएगी। वहीं कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी कुंवरपाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश जारी है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें