रविवार दोपहर कटरा फर्रूखाबाद स्टेट हाईवे पर गांव गुनारा के सामने तेज स्पीड ट्रक ने साइकिल सवार किशोर को कुचल दिया। हादसे में पहिये के नीचे आ जाने से घायल का एक हाथ व पैर पूरी तरह कुचल कर गया। इस दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई और रोड पर वाहनों की कतारें लग र्गइं। इस दौरान लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजकर रास्ता खुलवाया तथा टक व चालक को कोतवाली ले आई।
क्षेत्र के गांव ढकिआई के पप्पू का करीब 15 साल का लड़का सूरज साइकिल से जलालाबाद आया था दोपहर करीब दो बजे जब वह उक्त स्थान पर था। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज स्पीड ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से किशोर साइकिल समेत ट्रक के पहिये के नीचे आ गया, जिससे उसके शरीर का दाहिना हिस्सा पूरी तरह कुचल गया। इस बीच लोगों ने चालक को पकड़ लिया। घायल को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल भेजा गया है।