फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में फांसी पर लटका मदनापुर का किसान

Tue, 28 Apr 2015 11:35 PM IST
शाहजहांपुर/मदनापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
फसली नुकसान की भरपाई के लिए मजदूरी की तलाश में दिल्ली गए मदनापुर क्षेत्र के गांव बरुआ निवासी सुरेंद्र पाल सिंह को वहां काम नहीं मिला तो शनिवार को उन्होंने नरेला इलाके के एक पार्क में फांसी लगा ली। यहां बता दें कि अब तक फसली नुकसान से प्रभावित जिले के 64 किसान अस्वाभाविक मौत का शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन

40 वर्षीय सुरेंद्र पाल के पास 12 बीघा खेती है। उन्होेंने खेत में गेहूं की बुवाई कराने के बाद पिछले दिनों फसल कटवाई तो गेहूं उम्मीद से आधा भी नहीें निकला। परिवार के भरण-पोषण के लिए वह पत्नी पूनम समेत पांच अवयस्क बच्चों के साथ गत सप्ताह दिल्ली चले गए। वहां वह नरेला थाना क्षेत्र के सन्नौत इलाके की एक प्लास्टिक फैक्ट्री में काम कर चुके थे, इसलिए दोबारा उसी फैक्ट्री में काम मांगने गए।
कई दिन भटकने के बाद भी उन्ह्ें दिहाड़ी पर काम नहीं मिला तो निराश हो गए। बीते शनिवार को उन्होंने फैक्ट्री के पास स्थित छठ पूजा तालाब वाले पार्क परिसर में खड़े जामुन के पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। मृतक के पारिवारिक सूत्रों के अनुसार नरेला थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मंगलवार को सुबह सुरेंद्र का शव लेकर घरवाले आए तो गांव में शोक की लहर दौड़ गई। इत्तला दिए जाने पर राजस्व विभाग का कोई कर्मचारी गांव नहीं पहुंचा तो दोपहर बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। सुरेंद्र अपने पीछे पत्नी समेत तीन बेटियां, शीतल, रोली, शैजल और दो बेटे मोनू और सोनू छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें