फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंडा लूटकांड के अंतर जनपदीय शातिर धरे

Wed, 18 Nov 2015 11:09 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा कस्बे में गत नौ नवंबर की सुबह राइस मिलर पवन कुमार धवन से भैंसी नदी के टेढ़े पुल के पास से तमंचे के बल पर दस लाख रुपये लूटे जाने की घटना में शामिल रहे एक अंतर-जनपदीय गिरोह के करीब 10 सदस्यों को शाहजहांपुर पुलिस ने बुधवार रात को दबोच लिया। इनसे गहन पूछताछ की जा रही है और इनसे मिली जानकारी के आधार पर लूट की राशि की बरामदगी को टीमें विभिन्न इलाकों में दबिश देने में जुटी हैं। पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा बृहस्पतिवार शाम को किया जाना संभावित है।  
विज्ञापन

बता दें कि गत आठ अक्तूबर की सुबह शहर में गर्रा पुल से राइस मिलर से हरिराम अग्रवाल से सात लाख रुपये लूटे जाने की घटना के 24 घंटे के भीतर ही अगली सुबह बंडा इलाके में हुई उक्त लूट की घटना से राइस मिलर्स में दहशत फैल गई थी। बंडा कांड में लुटेरों ने मिलर पर गोली भी चलाई थी। अभी तक की पड़ताल में सामने आए तथ्य के अनुसार दोनों ही घटनाओं में अलग-अलग लुटेरों का गिरोह शामिल था।
तफ्तीश के क्रम में मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने कुल 55 शातिरों को शाहजहांपुर, खीरी और पीलीभीत से पूछताछ के लिए दबोचा। गहन पूछताछ के दौरान उक्त पेशेवर लुटेरा गिरोह की जानकारी सामने आई तो उसके सदस्यों को अलग-अलग ठिकानों से बुधवार की रात को धर दबोचा।
विज्ञापन

गिरफ्त में आए लुटेरों ने बंडा कांड में लिप्त रहने की बात कबूली है। घटना में कुल करीब एक दर्जन शातिर लिप्त रहे थे। पूछताछ में इनसे कुछ और लूट कांड के खुलासा होने की संभावना है। लखीमपुर खीरी और पीलीभीत के अलावा शाहजहांपुर के रहने वाले शातिर इस गिरोह में हैं। इन्होंने कबूला है कि घटना को अंजाम देने से करीब पखवारे भर पहले से इन्होंने राइस मिलर पवन कुमार धवन की बारीकी से रेकी थी।
एसपी बबलू कुमार ने अधिकृत तौर पर इस बारे में कुछ भी बताने से इंकार किया। कहा कि कुछ शातिर लूटकांड की तफ्तीश में जुटी टीमों के हाथ लगे हैं और उनसे पूछताछ जारी है।


बंडा कांड की कहानी एक नजर में  
शाहजहांपुर (ब्यूरो)। राइस मिलर पवन कुमार धवन की बंडा क्षेत्र के गांव रामपुर हीरा में परमहंस राइस इंडस्ट्रीज के नाम से राइस मिल है। गत नौ नवंबर की सुबह साढ़े नौ बजे वह मिल में अपने साझीदार रमन कुमार रोमी के साथ बाइक से दस लाख रुपए की नगदी लेकर मिल जा रहे थे। रमन कुमार बाइक चला रहे थे, जबकि पवन रुपयों से भरा थैला लिए पीछे बैठे थे। पुवायां मार्ग स्थित भैंसी नदी के टेंढ़ा पुल से पहले महमूदापुर मोड़ के पीछे से दो पल्सर बाइक पर आए नकाबपोश बदमाशों ने इनकी बाइक रुकवा ली एवं तमंचे तानते हुए रुपयों भरा बैग छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर एक शातिर ने तमंचे से दो फायर किया और हाथ व कनपटी पर गोली के छर्रे लगने से पवन घायल हो गए एवं इनकी बाइक लड़खड़ा गई। फिर बदमाशों ने रुपयों भरा थैला छीन लिया और पुल पार कर गांव चित्तरपुर नवदिया की ओर जाने वाले रास्ते पर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें