फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में छह असलहा तस्कर गिरफ्तार

Wed, 18 Nov 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की शहर के कुईया रोड स्थित पुलिया के पास आधा दर्जन असलहों के सौदागर बैठे हैं और ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। इस पर कोतवाल आलोक सक्सेना साथी दरोगा रमेश कुमार, मनोज गुप्ता, अरुण तिवारी सिपाही चंद्र देव सिंह, सुधीर दुबे, संग्राम सिंह के साथ में कुईया रोड पहुंचे। पुलिया पर बैठे बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और
विज्ञापन


खेतों की ओर भागने लगे। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की और भाग रहे बदमाश विक्रम सिंह कुशवाहा, श्याम किशोर उर्फ छोटू निवासी सुशील नगर, शिवम चौहान निवासी नया पटेलनगर, अजहरु निवासी मुहल्ला चौधरयाना बाराबंकी, धीरेंद्र यादव निवासी बनफरा व मनोज श्रीवास्तव निवासी नया पटेल नगर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में विक्रम व श्याम किशोर से

एक-एक इंग्लिश पिस्टल व 26 कारतूस व शिवम, अजहरु, धीरेंद्र व मनोज से एक-एक 315 बोर का तमंचा व चार कारतूस बरामद कर इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट, पुलिस मुठभेड़ आदि संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है। एसपी एन कोलांचि ने पुलिस टीम को सफलता पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें