फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने दंपति को गोली मारकर घायल किया

Fri, 21 Oct 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दबंगों ने दंपति को गोली मारकर घायल किया
विज्ञापन

मीरानपुर कटरा। पड़ोसी के यहां मोबाइल चार्ज करने गए युवक को शराब के नशे में धुत दबंगों ने पकड़ लिया और गालियां देने लगे। युवक उनके चंगुल से छूटकर घर पहुंचा तो दंबगों ने घर पर धावा बोल दिया। दबंगों ने घर में घुसकर गोली चला दी। इससे युवक और उसकी पत्नी घायल हो गई। गांव खड़खड़ी निवासी महेंद्र ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम वह पड़ोस में मोबाइल चार्जिंग पर लगाने जा रहा था। तभी गांव के दो दबंगों ने उसे रोक लिया और गालियां देने लगे। उसने गाली देने का विरोध किया तो दोनों हमलावर हो गए। इस पर वह भागकर अपने घर में घुस गया। इसके बाद दबंगों ने घर में घुस कर 12 बोर के तमंचे से फायर कर दिया। छर्रे लगने से वह और उसकी पत्नी घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा और आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रंजिशन दंपति को कांता मारकर घायल किया
खुटार। गांव सराय निवासी महेंद्र कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव के ही रामलाल, लक्ष्मन, जितेंद्र, रवि के साथ कुछ दिन पूर्व उसका विवाद हो गया था। इस कारण उक्त उससे रंजिश मानते थे। बृहस्पतिवार को वह खेत पर जा रहा था। इस बीच आरोपी लाठी, कांता आदि लेकर आ गए और उसे जान से मारने की नियत से दौड़ा लिया। वह शोर मचाता हुआ घर की ओर भागा तो आरोपियों ने पीछा करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर पत्नी  सुनीता बचाने आई तो आरोपियों ने उसे और पत्नी को लाठी और धारदार हथियार से प्रहार कर गंभीर घायल कर दिया। हमलावरों के जाने के बाद परिवार के लोग घायलों को लेकर खुटार पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण सुनीता को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें