फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में कार ने मिठाई विक्रेता को टक्कर मारी, मौत

Tue, 09 Jan 2018 07:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चौक कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात देवी प्रसाद इंटर कॉलेज के पास घने कोहरे में कार की चपेट में आने से मिठाई विक्रेता 72 वर्षीय चेतराम  की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला रोशनगंज निवासी 72 वर्षीय चेतराम ठेला पर मिठाई बेचते थे। सोमवार रात घने कोहरे के बीच वह ठेला को पैदल धकेलते हुए घर जा रहे थे। रात लगभग 10:30 बजे जब वह देवी प्रसाद इंटर कॉलेज के पास पहुंचे, तभी पीछे से आई सफेद रंग की कार ने चेतराम को अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने घायल को 108 एंबुलेंस के जरिये जिला अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही उनका बेटा संतोष, राजकमल और परिवार के अन्य लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। जहां देर रात डॉक्टर ने हालत गंभीर बताकर उन्हें हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर बरेली जा रहे थे कि तभी रास्ते में रात लगभग 12 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें