फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद स्कूल में हजारों की चोरी

Tue, 30 Jun 2015 11:24 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला मदराखेल में सोमवार की रात बंद स्कूल के कार्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों की नगदी और कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरी की तहरीर थाना सदर बाजार में दे दी गई है।
विज्ञापन

आनंदपुरम कॉलोनी में रहने वाले रामलड़ैते मिश्रा का मोहल्ला मदराखेल में सपना पब्लिक स्कूल के प्रबंधक हैं। इन दिनों स्कूल की छुट्टी की चल रही थी। स्कूल में एक लड़का रहता जो अपने गांव गया हुआ था। एक जुलाई से स्कूल खुलने वाला है, इसलिए मंगलवार की सुबह रामलड़ैते स्कूल की साफ-सफाई करवाने के लिए गए थे। स्कूल के मुख्य दरवाजे का ताला खोलने के बाद अंदर गए। अंदर कार्यालय का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने कमरे के अंदर रखे दो बक्सों का ताला तोड़कर 17 हजार रुपये नगद, एक चांदी का लोटा, दो चांदी के सिक्के समेत कीमती बर्तन चोरी कर लिए। रामलड़ैते मिश्रा मुताबिक करीब पचास हजार की चोरी हुई है। चोर पीछे की दुकान से स्कूल में दाखिल हुए थे। चोरी की तहरीर थाने में दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें