फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाल ने की पत्रकारों से अभद्रता

Tue, 30 Jun 2015 11:23 PM IST
पूरनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
अपराधों पर अंकुश लगाने मेें नाकाम कोतवाल ने कोतवाली पहुंचे पत्रकारों से अभद्रता की। बोले अब कोई पत्रकार कोतवाली में नहीं आएगा। मामला संज्ञान में आने पर एसपी ने प्रारंभिक जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

दिन दहाड़े किसान वकील की हत्या, ताबड़तोड़ लूट और बाइक चोरी की घटनाओं को रोकने में नाकाम और घटनाओं के प्राथमिकता से प्रकाशित होने पर कोतवाल ने मंगलवार को कोतवाली पहुंचे पत्रकारों से अभद्रता की। कोतवाल का कहना था कि किसान वकील हत्याकांड सहित अन्य सभी घटनाओं की खबर अखबारों में तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित की गईं है। लूटपाट, चोरी आदि अन्य प्रकाशित खबरों पर भड़ास निकालते हुए पत्रकारों से अभद्रता की और कोतवाली न आने देने की चेतावनी दी। पूरे मामले की शिकायत पत्रकारों ने सीओ से की। प्रेस क्लब के अध्यक्ष तारिक कुरैशी ने पूरे मामले की जानकारी एसपी को दी। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेकर सीओ को प्रारंभिक जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें