फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी में होटलों और ढाबे से छह बच्चे बरामद

Wed, 29 Jul 2015 12:07 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच की शाखा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल और श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर बने होटलों और ढाबों में छापेमारी करके छह नाबालिग बच्चों को बरामद किया। बरामद बच्चों को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया। समिति ने सभी बच्चों को बाल संरक्षण गृह में भेजने का आदेश कर दिया।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर चलाए जा रहे आपरेशन मुस्कान के अंर्तगत बुधवार को क्राइम ब्रांच की शाखा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग और श्रम विभाग की टीम ने हरदोई और बरेली रोड पर बने होटलों और ढाबों पर छापामारी अभियान चलाया। इसमें छह नाबालिग बच्चे बरामद किए गए। जिन होटलों और ढाबों पर बच्चे बरामद हुए उनके मालिकों का श्रम विभाग की टीम ने लेबर एक्ट के तहत चालान किया। बरामद बच्चों को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया। समिति ने सभी बच्चों को नवादा इंदेपुर में बने बाल संरक्षण गृह में भेजने का आदेश कर दिया। छापामारी टीम में एंटी ह्यूमन टैफिकिंग सेल के प्रभारी मलिक यूनुस खां, श्रम अधिकारी श्याम सुंदर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें