फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर पैसेंजर ट्रेन में मिली लावारिस बच्ची

Sun, 17 Jan 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर से गोरखपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में रविवार को डेढ़ साल की लावारिस बेटी जीआरपी को रोते बिलखते मिली। बच्ची के वारिसों की तलाश में करीब 15 मिनट तक ट्रेन को रोका गया, लेकिन उसके किसी वारिस का कोई सुराग नहीं मिला। थकहार कर जीआरपी ने बच्ची को गाड़ी से उतारकर अपनी अभिरक्षा में ले लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर करीब तीन बजे शाहजहांपुर से गोरखपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन (55046 डाउन) रोजा के प्लेटफार्म संख्या एक पर रुकी, तभी एक कोच से लोगों के चिल्लाने की आवाजें आती सुनकर जीआरपी प्रभारी विवेक मौर्या सिपाहियों के साथ पहुंचे, तो वहां माजरा और ही निकला। पुलिस के अनुसार कोच में एक डेढ़ साल की बच्ची रो रही थी। उसके माता-पिता कोच में नही थे। यात्रियों ने बताया कि वह शाहजहांपुर स्टेशन पर भी इसी हाल में रो रही थी। लोगों ने सोचा कि हो सकता है उसकी मां अथवा अभिभावक उसके लिए कोई खाने की चीज लेने गए होंगे, लेकिन ट्रेन के शाहजहांपुर से चलने के बाद यात्रियों ने पूरी बोगी में उसके वारिसों की खोज की, लेकिन वे नहीं मिले।
रोजा में ट्रेन को रोककर हर बोगी चेक की गई। बच्ची ठीक से बोल भी नहीं पा रही है और ना ही अपना नाम बताने की स्थिति में है। जीआरपी ने अपने आला अधिकारियों के अलावा मिसिंग हेल्पलाइन और सीतापुर सहित गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर लापता बच्ची के मिलने की सूचना भेजी है। बच्ची की निगरानी के लिये सिपाही कुलदीप गुप्ता को सुपुर्द किया है।
विज्ञापन


गोरखपुर जाने वाली पैसेंजर गाड़ी में मिली बेटी पूर्वांचल क्षेत्र की प्रतीत हो रही है। साथ ही गरीब पृष्ठभूमि वाले परिवार से लग रही है। उसके अभिभावकों की तलाश के लिए सारे कदम उठाये गये हैं। हेल्प लाइन और मिसिंग सेंटर को जानकारी भेजी जा रही है।
विज्ञापन

-विवेक मौर्या, प्रभारी रोजा जीआरपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें