फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने खुद को गोली से उड़ाया  

Wed, 19 Apr 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
विज्ञापन
खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीओ ने मौका मुआयना कर बरामद किया तमंचा
विज्ञापन

आत्महत्या की वजह तलाश करने मेें लगी पुलिस

थाना रोजा क्षेत्र के गांव हथौड़िया के पास ईंट भट्ठे पर चौकीदार की बेटी ने तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सीओ सदर ने मौका मुआयना कर तमंचा बरामद किया है। आत्महत्या के कारणों की वजह पुलिस तलाश रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 
लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां क्षेत्र के गांव बरौरा निवासी यदुवीर सिंह यादव वर्ष 1998 से रोजा के गांव हथौड़िया के पास स्थित प्रकाश ब्रिक फिल्ड (ईट भट्ठा ) पर बतौर चौकीदार काम करता है। वह पत्नी बच्चों के साथ ईंट भट्ठा पर ही बने मकान में वह ऊपरी मंजिल पर रहता है। बुधवार सुबह चाय पीने के बाद घर के सभी लोग मकान की छत पर बने कमरे से उतरकर नीचे बैठे थे। वहीं यदुवीर की सबसे बड़ी बेटी मंजू यादव (24) भी बैठी थी। मां सिया देवी कपड़े धो रही थी। लगभग साढ़े आठ बजे वह नीचे से ऊपर कमरे में अकेले चली गई। जहां उसने बाई कोख के ऊपर तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर यदुवीर ऊपर कमरे में गया तो मंजू खून से लथपथ पड़ी थी। घटना के बाद ईंट भट्ठा पर काम करने वाले लोेगों की भीड़ लग गई। आननफानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कुछ देर बाद उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सीओ सदर अखिलेश भदौरिया ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली और घटना स्थल के पास मिले तमंचे को अपने कब्जे में ले लिया। अस्पताल पहुंचकर भी मौत से पहले मंजू के  बयान सीओ ने दर्ज किए। पुलिस आत्महत्या की वजह तलाश करने में लगी है। परिजनों ने बताया कि मंजू प्राइवेट तौर पर एमए की छात्रा थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सीओ सदर ने जिला अस्पताल पहुंचकर मरने से पहले मंजू के बयान लिए थे, जिसमें उसने खुद को गोली मारने की बात बताई है। तमंचा बरामद कर लिया गया है। आत्महत्या की वजह की जांच की जा रही है। 
रमेश कुमार भारतीय, एएसपी ग्रामीण
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें