फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसों की सामने से भिड़ंत में पांच घायल

Sun, 03 Jan 2016 10:54 PM IST
कलान।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में बदायूं रोड पर बाराकलां गांव के पास शनिवार की देर रात रोडवेज बसों की आमने-सामने भिड़त हो गई। हादसे में पांच बस यात्री घायल हो गए। गंभीर से घायल एक महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि मामूली रूप से घायल चार यात्रियों कलान पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

रात करीब 11 बजे कलान की तरफ से आ रही रोडवेज बस का बदायूं की तरफ से आ रही रोडवेज बस की भिड़ंत हो गई। दोनों चालकों की लापरवाही के चलते हादसा हुआ, अच्छी बात रही कि बड़ा हादसा टल गया। दोनों ने ब्रेक लगाकर स्पीड हल्की कर ली थी। हादसे में जलालाबाद क्षेत्र के गांव कोना याकूबपुर निवासी ब्रजपाल की 35 वर्षीय पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया गया। जबकि मामूली रूप से घायल चार यात्रियों का पीएचसी में इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें