फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचौलिया में लुटा चावल राइस मिल से बरामद

Sat, 23 Apr 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
उचौलिया में लुटा चावल राइस मिल से बरामद
विज्ञापन
फर्जी वाणिज्य कर अधिकारी बनकर चावल से भरी डीसीएम लूटने के मामले का खुलासा शुक्रवार को रोजा पुलिस ने कर दिया। घटना को डीसीएम चालक की मिलीभगत से अंजाम दिया गया था। लूट का सारा माल रोजा औद्योगिक इकाई के राइस मिल में रखा मिला। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर डीसीएम चालक और मंडी के मुनीम को गिरफ्तार कर लिया है। राइस मिलर सहित चार आरोपी फरार हैं। अमर उजाला ने 22 अप्रैल के अंक में रोजा और उचौलिया रिपोर्टिंग पुलिस चौकी द्वारा मामला टरकाने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। दोनों थानों की पुलिस घटनास्थल को अपने यहां न होना दर्शा रही थीं। जौनपुर के कोतवाली थाना के भंडारी निवासी संदीप साहू अपनी कंपनी मां अन्नपूर्णा ट्रेडिंग कंपनी का 140 क्विंटल चावल बेचने के लिए करनाल हरियाणा ले जा रहे थे। डीसीएम को करनाल के नीलोखेड़ी निवासी अमनदीप बाल्मीकि चला रहा था। संदीप साहू ने बताया कि रात करीब 11 बजे डीसीएम रोजा थाना क्षेत्र के गुर्री चौकी के पास पहुंची तो सफेद रंग के बोलेरो मेें सवार दो लोगों ने खुद को वाणिज्यकर अधिकारी बताकर डीसीएम रुकवा ली और साहब के पास कागज लेकर चलने को कहा। उनमें से एक ने चालक को उतारकर अपने वाहन पर बैठा लिया और उसके साथी ने डीसीएम की ड्राइविंग सीट पर कब्जा कर लिया। बाद में संदीप को चलती गाड़ी से धक्का दे दिया। डीसीएम लुटने के बाद संदीप गुर्री चौकी गए लेकिन वहां उसकी सुनने वाला कोई नही था। लखीमपुर की उचौलिया पुलिस चौकी से भी मदद नही मिली। इसी दौरान चालक अमनदीप किसी तरह से बदमाशों के चंगुल से छूटा संदीप से मिला और डीसीएम सहित चावल लुटने का वाकया बताया।
विज्ञापन

बुधवार को संदीप और अमनदीप एक ट्रांसपोर्टर को लेकर रोजा थाने गए और रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एक बोलेरो का नंबर बताया। जांच करने पर नंबर एसडीएम सदर के सरकारी वाहन का निकला। शक होने पर पुलिस ने चालक से पूछताछ की उसके बयान हर बार अलग हो रहे थे। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो राज खुल गया। अमनदीप ने पुलिस को बताया कि रोजा मंडी के भारत मुनीम के जरिए उसने सारा चावल रोजा औद्योगिक क्षेत्र में राइस मिलर दीपक गुप्ता निवासी बिजलीपुरा थाना कोतवाली की राइस मिल में बेचा है। चावल को लूटने का नाटक करने वाले बादल प्रताप सिंह, अक्कू उर्फ  आकाश सिंह निवासी औद्योगिक क्षेत्र रोजा और आदर्श नगर रोजा के श्यामू गुप्ता हैं। पुलिस ने शुक्रवार सुबह दीपक गुप्ता की राइस मिल में छापा मारकर लूटा गया चावल और डीसीएम बरामद कर ली। मौका पाकर बादल प्रताप सिंह, अक्कू उर्फ  आकाश सिंह, राइस मिल मालिक दीपक गुप्ता, श्यामू गुप्ता मौके से फरार हो गए। पुलिस ने संदीप साहू की तहरीर पर तीन बदमाशों के खिलाफ  लूट की रिपोर्ट दर्ज की है और तीन बदमाशों के खिलाफ  माल बरामदगी सहित कई धाराओं में मामले को दर्ज किया गया है। इसमें भारत मुनीम और अमनदीप की गिरफ्तारी हो चुकी है। 

पीड़ितों ने घटना पसगवां क्षेत्र की बताई थी। चालक पुलिस को गुमराह कर रहा था। हमने अपनी सुरागरसी लगा रखी थी और लूटे गये माल को बरामद करने के प्रयास में थे। सटीक सूचना पर कार्रवाई की गई हमें सफलता मिली।
विज्ञापन

- नरेंद्र पाठक, प्रभारी निरीक्षक रोजा  

हमें चालक अमनदीप पर दगा देने का एहसास नहीं था। वह हमारा भरोसेमंद था। कई बार हमारा माल कुशलता से पहुंचाया था। पैसों के लालच में हमारे साथ धोखा किया। भगवान ने उसके किए की सजा दी है।
विज्ञापन

संदीप साहू, व्यापारी, जौनपुर 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें