फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Fri, 07 Apr 2017 12:26 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 डॉन एंड डोना स्कूल के प्रबंधक आलोक अंचल के खिलाफ सदर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। स्कूल प्रबंधक पर रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला फत्तेपुर रेती निवासिनी रीता तिवारी ने पति सुधीर तिवारी की छत से धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्कूल पहुंच कर कुछ कमरों को भी पुलिस ने सील कर दिया है।
विज्ञापन

रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला फत्तेपुर रेती निवासी सुधीर तिवारी डॉन एंड डोना स्कूल में सुरक्षा गार्ड थे। वह मंगलवार को ड्यूटी पर थे तभी रात लगभग आठ बजे वह स्कूल की तीसरी मंजिल से प्लाजा मैरिज लॉन वाली गली में नीचे गिर गए थे। इससे उनकी मौत हो गई थी। पत्नी रीता ने सदर थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनके पति ने स्कूल प्रबंधक को आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया था, इसी वजह से उनके पति को स्कूल प्रबंधक आलोक अंचल ने अपने साथियों के साथ मिलकर छत से धक्का देकर मार डाला। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद तहकीकात शुरू कर दी है। सदर इंस्पेक्टर केेके तिवारी ने बताया कि वह स्कूल में जांच करने पहुंचे। जहां उन्हें कुछ क्लू मिल सकते हैं, स्कूल के उन कमरों को सील कर दिया गया है। जांच अभी जारी है। वहीं आलोक अंचल अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें