फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर महिला और युवक ने निगला जहरीला पदार्थ

Fri, 07 Apr 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
रेफर करने के बाद महिला को रोहतक भेजते चिकित्सक। - फोटो : jind
विज्ञापन
वीरवार को रेलवे स्टेशन पर जींद की एक महिला और युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। रेलवे पुलिस ने दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहां से दोनों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। दोनों जींद की एक कालोनी के बताए गए हैं। प्रथम तौर पर मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रेलवे स्टेशन पर लोगों ने प्याऊ के पास एक महिला व एक युवक को बेहोशी की स्थिति में पाया। लोगों ने यह जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने यह बात रेलवे पुलिस के संज्ञान में डाली। रेलवे पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। रेलवे चौकी के इंचार्ज बलवंत सिंह ने बताया कि उन्होंने दोनों के फोन से परिजनों से संपर्क किया, लेकिन दोनों के परिजनों ने कोई खास रुचि नहीं ली। महिला और युवक जींद के पटियाला चौक क्षेत्र की एक कालोनी के रहने वाले हैं। रेलवे पुलिस ने बताया कि उनके जेब से सजूमा से जींद की दो टिकट मिली हैं। ये किस ट्रेन से नरवाना पहुंचे, यह पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें