फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से रेडीमेड कपड़ों की दुकान राख

Wed, 15 Apr 2015 12:15 AM IST
निगोही।
विज्ञापन
विज्ञापन
 रेडीमेड कपड़ों की दुकान में आग से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। दुकान स्वामी का कहना है कि आग किसी ने लगाई है। उसने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी अतुल श्रीवास्तव की मुख्य मार्ग पर कमल रेडीमेड गारमेंट्स के नाम से दुकान है। उनका कहना है कि सोमवार शाम सात बजे वह दुकान बंद करके घर चले गए। रात में किसी ने दुकान में आग लगा दी। इससे चार हजार की नकदी सहित लगभग 12 लाख रुपये के कपड़े जल कार राख हो गए। ग्रामीणों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


दुकानदार की ओर से तहरीर मिल गई है। उसने जानबूझकर आग लगाए जाने का संदेह जाहिर किया है। जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। - केके यादव, एसओ निगोही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें